फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Smoke started coming out in passenger train in Mainpuri there was panic due to information of fire

Mainpuri News: पैसेंजर ट्रेन में निकलने लगा धुआं, आग लगने की सूचना से मची खलबली

Tue, 08 Aug 2023 10:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 10:11 PM IST
सार

मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में धुआं निकलने लगा। यात्रियों में आग लगने की सूचना से खलबली मच गई। जांच करने पर पता चला कि बैटरी शॉर्ट हुई है। इसे कुछ ही समय भी ठीक कर दिया गया। 

विज्ञापन
Smoke started coming out in passenger train in Mainpuri there was panic due to information of fire
मैनपुरी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची फर्रुखाबाद-टूंडला पैसेंजर ट्रेन में आग की सूचना से खलबली मच गई। ट्रेन के कोच में बैटरी शॉर्ट हुई थी। रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन में बैटरी को ठीक किया। मरम्मत के चलते ट्रेन 25 मिनट देरी से रवाना की जा सकी।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम फर्रुखाबाद-टूंडला पैसेंजर मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 5:25 बजे पहुंची। ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो एक कोच से धुआं उठने लगा। इस पर कुछ लोगों ने आग की अफवाह फैला दी। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। हालांकि धुआं बैटरी शॉर्ट होने से निकला था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने बैटरी को दुरुस्त कराया। बैटरी मरम्मत के दौरान करीब 25 मिनट देरी से ट्रेन रवाना की जा सकी। ट्रेन की रवानगी का समय 5:30 था टे्रन को 5:55 बजे रवाना किया गया। इस दौरान यात्री भी परेशान देखे गए। हालांकि स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने टे्रन में आग की किसी प्रकार की घटना से इन्कार किया है।

यह भी पढ़ेंः- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: मुंह में ठूंसा कपड़ा, बुरी तरह कुचला, शरीर को चाकू से गोदा; शव देख कांप गए लोग

पौने दो घंटे देरी से पहुंची कालिंदी

सोमवार की रात प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली ट्रेन संख्या 14723 अपने निर्धारित समय 11:25 के स्थान पर 1:15 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। करीब पौने दो घंटे देरी से ट्रेन के पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed