फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   skandamaata kee pooja-archana kar maangee manautee

स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर मांगी मनौती

Mon, 11 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 11 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
skandamaata kee pooja-archana kar maangee manautee
चैत्र नवरात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चैत्र नवरात्र महोत्सव के तहत सोमवार को देवी के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान आयोजित हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मनौतियां मांगी।
विज्ञापन


शहर के शीतला माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सोमवार को देवी के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। वहीं कुरावली के जीटीरोड स्थित प्राचीन मंदिर बनखंडेश्वर पर चल रहे नौ दिवसीय नवदुर्गा महोत्सव में सोमवार को श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया। 
विज्ञापन

पंडित सत्यदेव पाठक ने वैदिक मंत्रों के बीच यज्ञ में आहुतियां दिलवाईं। मंदिर के पंडित अवनेश मिश्रा ने बताया कि हवन-यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। देवी-देवताओं का मुख अग्नि है। हवन के दौरान जिस देवी-देवता के नाम से आहुति दी जाती है वह उस देवी-देवता को प्राप्त होती है। जिससे देवी देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अल्पना मिश्रा, पोहप सिंह पचौरी, विपिन देवी, दिनेश चंद्र सविता, संतोष कुमार गुप्ता, ममता देवी गुप्ता, राजेश प्रताप राठौर, नीतू राठौर, आशीष कुमार, शिवम मिश्रा, गौरव, नरेश कुमार, नितिन कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed