फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Shyam Falgun Festival on 6th, Bhajan Sandhya will also be held

Mainpuri News: श्याम फाल्गुन महोत्सव 6 को, भजन संध्या भी होगी

Mon, 02 Mar 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 02 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shyam Falgun Festival on 6th, Bhajan Sandhya will also be held
फोटो 24 श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के बारे में जानकारी देते समिति के पदाधिकारी। संवाद
मैनपुरी। श्री श्याम भक्त सेवा समिति के तत्वावधान में छठवें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन 6 मार्च को शहर के आगरा रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में होगा। महोत्सव में श्री खाटू श्याम बाबा के नाम एक सुरीली शाम सजेगी। इसमें भजन गायक योगेश-मीना इंदौर, रितिक गुप्ता दिल्ली, साक्षी अग्रवाल जयपुर और जानवी शर्मा कोलकाता भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। सोमवार को समिति के अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता ने बताया कि 6 मार्च को सुबह 10 बजे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद शाम सात बजे से भजन संध्या की शुभारंभ किया जाएगा। उपाध्यक्ष साहिल गुप्ता ने बताया कि चंग धमाल, अलौकिक शृंगार दर्शन और इत्र वर्षा मुख्य आकर्षण होंगे। सचिव सार्थक तिवारी ने बताया कि महोत्सव में फाल्गुन स्पेशल, पावन ज्योति और फूलों की होली खेली जाएगी। इस दौरान संरक्षक सुरेश चंद्र बंसल बीनू, अशोक गुप्ता पप्पू, आदित्य जैन, केशव कालरा, आयुष सक्सेना, लव मिश्रा, समीर शर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, अभय यादव, अंशुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed