फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   shooting of a youth resident of nagla harkeshi of mainpuri

मैनपुरी: नगला हरकेशी निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Wed, 23 Mar 2022 10:50 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 10:50 PM IST
सार

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हरकेशी निवासी मोहित यादव पुत्र शोभाराम का शव बुधवार की रात करीब 9:15 बजे कुरावली क्षेत्र में गांव नारायणपुर एक स्कूल के पास पड़ा मिला। युवक के चेहरे व सीने के पास दो गोलियां लगीं थीं।

विज्ञापन
shooting of a youth resident of nagla harkeshi of mainpuri
मृतक मोहित यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना कुरावली क्षेत्र में गांव नारायणपुर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हरकेशी निवासी निवासी मोहित के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोसमोर्टेम को भेजा है। 

विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हरकेशी निवासी मोहित यादव पुत्र शोभाराम का शव बुधवार की रात करीब 9:15 बजे कुरावली क्षेत्र में गांव नारायणपुर एक स्कूल के पास पड़ा मिला। युवक के चेहरे व सीने के पास दो गोलियां लगीं थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान होने के बाद शव मोर्चरी भिजवाया। 
विज्ञापन


कुरावली क्षेत्र में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं जानकारी मिली कि शाम को एक फोन आने के बाद युवक बाइक लेकर घर से निकल गया था। फोन किसने किया, युवक कुरावली क्यों और किन परिश्थिति में पहुंचा। इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। सीओ विजयपाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed