{"_id":"56fabc404f1c1b5f2ff0052f","slug":"seeking-to-grade-pay-rs-1-900","type":"story","status":"publish","title_hn":"1900 रुपये ग्रेड पे करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1900 रुपये ग्रेड पे करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
1900 रुपये ग्रेड पे करने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित कर डीएम को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को पांच वर्ष की सेवा पर ग्रेड पे 1900 रुपये किया जाए।
जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह कठेरिया ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हित के लिए काम किया जाए। पांच वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को ग्रेड पे 1800 से बढ़ाकर 1900 रुपये दिया जाए। इसके बाद उन्हेें द्वितीय ग्रेड पे 2400 रुपये किया जाए। मुख्यमंत्री ने तृतीय एसीपी के लाभ में सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 4200 रुपये ग्रेड पे की बात कही है। जिला मंत्री विजयपाल सिंह ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समूह ‘ग’ में पदोन्नति के लिए 30 प्रतिशत कोटा किया जाए। आरक्षित कोटा में मृतक आश्रितों को न रखा जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को आठ किमी के अतिरिक्त रेंज में सम्मन तामील कराने जाना पड़ता है। इसलिए यात्रा भत्ता दिया जाए। हरीकिशन शर्मा ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को वर्दी धुलाई भत्ता दिलाया जाए। इस मौके पर मलिखान सिंह, संजय सिंह ने विचार व्यक्त किए।