फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Seeing the innocent child, the father agreed to a compromise.

Mainpuri News: मासूम को देख पिता ने कर लिया समझौता

Fri, 03 Jul 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Seeing the innocent child, the father agreed to a compromise.
मैनपुरी। मामूली विवाद के बाद एक महीने से अलग रह रहे दंपती का शुक्रवार को समझौता हो गया। मासूम को सामने देखा तो पति भावुक हो गया। उसको गोद में लेकर बहुत देर तक दुलार किया। आमने-सामने बैठे तो दंपती के रिश्तों पर जमी बर्फ भी पिघली। गिले शिकवे दूर हुए तो दंपती के साथ रहने को राजी हो गए। समझौते के बाद दंपती को विदा कर दिया गया।
विज्ञापन


शहर के श्मशान घाट रोड की रहने वाली युवती की शादी 5 मई 2019 को मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती के बीच मामूली बातों पर विवाद होने लगा। महिला का आरोप था कि पांच महीने पहले जब बेटी हुई तो पति ने उसको खाना खर्चा देना बंद कर दिया। एक महीने पहले उसको पीटकर घर से निकाल दिया। महिला मासूम को लेकर मायके चली गई। उसने एसपी से पति की शिकायत की।
विज्ञापन

एसपी ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। केंद्र से भेजे गए नोटिस के बाद शुक्रवार को पति महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। मासूम को देख पिता भावुक हो गया। उसको गोद में लेकर ही पत्नी के साथ घर चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed