{"_id":"69efd3045401cb9c32061061","slug":"secretary-gets-adverse-entry-for-negligence-sanitation-worker-suspended-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-158361-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: लापरवाही पर सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि, सफाई कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: लापरवाही पर सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि, सफाई कर्मचारी निलंबित
Tue, 28 Apr 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को त्रिलोकपुर, कुचेला में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कार्य में लापरवाही पर कुचेला के सचिव प्रबल प्रताप को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं सफाईकर्मी संजू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर नए सफाईकर्मी की तैनाती करने के निर्देश दिए। जिले में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारी लगातार इसकी निगरानी भी कर रहे हैं। सोमवार को जिलाधिकारी त्रिलोकपुर, कुचेला पहुंचे। यहां उन्होंने उप कृषि निदेशक से कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति सुधारने के लिए प्रयास करें। लेखपाल, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, सहित अन्य ग्राम स्तरीय कार्मिकों से फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य कराएं। उन्होंने कहा कि अभी त्रिलोकपुर में 1771 एवं कुचेला में 1132 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री होना शेष है। कुचेला के लेखपाल अवध बिहारी से कहा कि बचे हुए किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री कराएं।कुचेला में मुख्य मार्ग से पंचायत घर तक का मार्ग क्षतिग्रस्त होने, नालियों में गंदगी होने, पंचायत घर परिसर में घास, गंदगी होने पर सचिव प्रबल प्रताप को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं सफाईकर्मी संजू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर नए सफाईकर्मी की तैनाती करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को गांव में घूमकर हर घर नल के माध्यम से स्वच्छ जल की आपूर्ति कराने को कहा। जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि गांव में बने पंचायत घर तक जाने वाले मार्ग को 10 दिन में सीसी कराया जाए। उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार हरेंश कर्दम, ग्राम प्रधान विमल चंद्र, अनिल सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन