फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SBI's customer service center fire

एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में आग

Tue, 27 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 27 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
SBI's customer service center fire
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव बम्हौरी में सोमवार देर रात एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में आग लग गई। लपटें उठती देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटा बाद आग पर काबू किया। आग में लाखों की नकदी और माल जल गया।
विज्ञापन

 गांव बम्हौरी निवासी रंजीत कुमार मकान के एक हिस्से में स्टेट बैंक आफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित कर रहे हैं। सोमवार शाम वह केंद्र बंद करने के बाद सोने चले गए। रात करीब 11 बजे इन्वर्टर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटे उठनें लगी। लोगों ने आग पर पानी डालकर बुझाने के प्रयास किए। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने काफी देर बाद प्रयास के बाद आग पर काबू कर लिया लेकिन तब तक केंद्र में रखा सामान जलकर राख हो गया। केंद्र संचालक रंजीत ने बताया कि केंद्र में करीब 200 से अधिक ग्रामीणों के खाते हैं सभी की पास बुक, करीब 60 हजार की नकदी, तीन लेपटाप, टेबल, कुर्सी जल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed