फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sapa-basapa ne kiya keechad, ab khilega kamal: raajanaath

सपा-बसपा ने किया कीचड़, अब खिलेगा कमल: राजनाथ

Tue, 14 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 14 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
sapa-basapa ne kiya keechad, ab khilega kamal: raajanaath
सभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा और बसपा ने पिछले 10 साल में प्रदेश में कीचड़ कर दिया है। कीचड़ में अब कमल खिलेगा। राहुल गांधी तो चुनाव से चार माह पहले ही खाट पकड़ चुके हैं। यही कारण है कि वह ऐसी साइकिल पर सवार हुए हैं जिसे मुलायम सिंह यादव पहले की पंक्चर कर दिया है। यदि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनी तो युवाओं और लड़कियों के लिए विशेष योजनाएं शुरू की जाएंगी। यही नहीं किसानों का फसली ऋण भी माफ कर दिया जाएगा। वह बेवर और कुर्रा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री ने मंगलवार को बेवर के इटावा रोड पर चुंगी के निकट पार्टी प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत के 70 वर्षों में पहली बार गैर कांग्रेसी मोदी की भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत आप लोगों ने दिया है। यूपी की जनता ने इसके लिए 73 सांसद दिए। अटल बिहारी वाजपेयी और मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं। केंद्र में कांग्रेस और यूपी में सपा-बसपा की सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुए। मंत्री तक जेल गए। उन्होंने कहा कि किसानों की धान और गेहूं की खरीद में भी घपला करती हैं यह सरकारें।
विज्ञापन


गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जिस कांग्रेस का मुलायम सिंह जिंदगी भर विरोध करते रहे, उनके बेटेे ने उसी कांग्रेस से गठजोड़ कर लिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि यूपी का विकास किया है। यह कैसा विकास है जहां गांवों के सड़कें नहीं हैं, पानी नहीं है, बिजली नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं तक बदहाल है। इसे कैसा विकास कहेंगे। किसानों के लिए कहा कि सरकार बनी तो फसली ऋण माफ कर दिया जाएगा। यही नहीं किसानों को नया ऋण एक साल के लिए शून्य ब्याज पर दिया जाएगा। इसके बाद भी मामूली ब्याज लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों की लड़कियों को स्नातक की शिक्षा मुफ्त की जाएगी। वहीं लड़कों की इंटर तक पढ़ाई मुफ्त कर दी जाएगी। वहीं इंटर में 50 फीसदी अंक लगाएंगे उन्हें भी स्नातक तक की पढ़ाई मुफ्त दी जाएगी। यही नहीं गरीबों के यहां लड़की पैदा होने पर बांड दिए जाएंगे। लड़की के 21 साल का होने पर दो लाख रुपये दिए जाएंगे। पुलिस भर्ती में हो रहे भ्रष्टाचार पर कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर इंटरव्यू बंद कर दिए जाएंगे। सिर्फ लिखित और शारीरिक परीक्षा के आधार पर भर्ती होगी। इसमें कोई भी पैसा नहीं लगेगा। यही नहीं युवा प्रमाण पत्रों को स्वप्रमाणित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण में नसीहत, सामाजिकता का पाठ पढ़ाया
मैनपुरी (ब्यूरो)। गृहमंत्री ने संबोधन के दौरान लोगों को एक ओर जमकर नसीहत दी वहीं सामाजिकता का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने पाकिस्तान के लिए कहा कि हमारा पड़ोसी सुधरने के लिए तैयार नहीं है। यह स्थिति तब है जबकि उसे कड़ा जवाब दिया जा चुका है। वहीं नेताओं को झूठे वादों पर कहा कि मैं प्राण जाए पर वचन न जाए पर विश्वास करता हूं। जो कहता हूं वही बाद में करता हूं। दागी नेताओं के लिए कहा कि जिस नेता पर आरोप लग जाएं उसे उनसे मुक्ति मिलने तक राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। वहीं जिले में बिजली न आने और बिल आने पर तंज कसा कि चलो कुछ न कुछ तो आ रहा है।

जिलाध्यक्ष को हेलीकाप्टर में ले गए
मैनपुरी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह बेवर की सभा समाप्त होने के बाद कुर्रा में आयोजित सभा के लिए जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता व जिला प्रभारी हरनाथ सिंह यादव को अपने साथ हेलीकाप्टर में ले गए।

आज भाजपा की कई सभाएं
मैनपुरी। भाजपा के मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि बुधवार को जिले में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया, प्रो. एसपी सिंह बघेल आदि की कई विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं होंगी।


जनसभा में ये रहे मंचासीन
बेवर। गृहमंत्री की सभा के दौरान डाक्टर सुमंत गुप्ता, आलोक गुप्ता जिलाध्यक्ष, हरनाथ सिंह, अनुराग पांडेय, राहुल राठौर, प्रदीप चौहान, सरितकांत भाटिया चेयरमैन, अरविंद तोमर, कलक्टर सिंह राजपूत, प्रमोद कठेरिया, रामशरण वर्मा, प्रेम सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे । संचालन विजय सिंह बैस द्वारा किया गया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से सुमित सिकरवार, अमन पाण्डेय, अमन वर्मा, आकाश प्रताप सिंह चौहान, अन्नू वैस, धर्मेन्द्र वैस, नरेंद्र कठेरिया, अशोक चौहान, ज्ञानेन्द्र सिंह, देवराज सिंह, रामजी भारद्वाज, कुलदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed