फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   samajwadi party MP Dimple Yadav targeted BJP government in mainpuri

UP: 'संसद में माइक बंद कर दिए', डिंपल यादव का भाजपा पर हमला; बोलीं- राष्ट्रीय सुरक्षा पर नहीं हो रही चर्चा

Fri, 06 Feb 2026 07:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 06 Feb 2026 07:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पहुंचीं सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वाराणसी में अहिल्याबाई होल्कर जिन्होंने मणिकर्णिका घाट की स्थापना की थी, उनकी ही प्रतिमा खंडित कर दी गई। इस पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं।

विज्ञापन
samajwadi party MP Dimple Yadav targeted BJP government in mainpuri
डिंपल यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र के गांव फूलापुर में हुए दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजन से शुक्रवार को मिलने पहुंचीं सांसद डिंपल यादव ने सरकार की जीरो टोलरेंसी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है। माइक बंद कर दिए जाते हैं। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है। सदन में किसी भी नियम के तहत काम नहीं कर रही है। संसद ही जनप्रतिनिधियों का जनता के मुद्दे रखने का माध्यम है। उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि वाराणसी में अहिल्याबाई होल्कर जिन्होंने मणिकर्णिका घाट की स्थापना की थी, उनकी ही प्रतिमा खंडित कर दी गई। इस पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं। जबकि वह वाराणसी से सांसद भी हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी मंदिर और प्रतिमाओं की सुरक्षा की बात करती है।
विज्ञापन


नेशनल सिक्योरिटी की बात को संसद में नहीं रखने दिया जा रहा है। देश में जो बड़ी-बड़ी घटनाएं घटी हैं। चाहे वह पुलवामा की घटना हो, चाहे पहलगाम की घटना हो। नेशनल सिक्योरिटी असफल रही है। इस पर सरकार बोलने से बचती रही है। आज तक इन घटनाओं का सच जनता के सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फूलापुर के दंपती हत्याकांड पर कहा कि पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। इस घटना में परिवार के लोगों की मांग है कि इसमें और भी लोग शामिल हैं। उनके नाम भी सामने आने चाहिए। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। उन्हें न्याय दिलाने का काम करेगी। इससे पूर्व सांसद ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजू यादव, गुलशन शाक्य, रामनारायण बाथम, नीरज यादव ब्लॉक प्रमुख, चिराग यादव मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed