फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sadar tehsil of the district was also online

जिले की तहसील सदर भी हुई आनलाइन

Thu, 11 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 11 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sadar tehsil of the district was also online
आनलाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किसानों तथा काश्तकारों की समस्याओं को कम करने के लिए अब तहसील सदर भी आनलाइन हो गई है। आनलाइन व्यवस्था होने से फर्जी प्रविष्टियों पर भी अंकुश लगेगा। गुरुवार को तहसीलदार सदर ने आनलाइन व्यवस्था का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


किसानों और काश्तकारों को अपनी प्रविष्टियां दर्ज कराने के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं। प्रविष्टियां दर्ज करने के नाम पर कर्मचारी फर्जीवाड़ा भी करते हैं। इसके बाद भी किसानों को तहसीलों के चक्कर काटने पड़ते हैं। आनलाइन व्यवस्था किए जाने का लाभ किसानों को मिलेगा। तहसील सदर के आनलाइन होने के बाद अब किसानों को तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र से ही अब किसान और काश्तकार उद्धरण प्राप्त कर सकेंगे। आनलाइन होने के बाद अब खतौनी में किसी भी प्रकार की प्रविष्टि को बदला नहीं जा सकेगा। इस व्यवस्था से फर्जी प्रविष्टि पर भी रोक लग सकेगी। तहसीलदार सदर विनोद जोशी ने गुरुवार को आनलाइन व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार सदर गजराज सिंह यादव, रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेशचंद्र यादव, राकेश सक्सेना, कंप्यूटर प्रभारी जयदीप कश्यप, लेखपाल सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जिले की दूसरी तहसील बनी
मैनपुरी। सदर तहसील आनलाइन होने के बाद जिले की दूसरी तहसील बन गई है। इससे पहले किशनी तहसील को दो सप्ताह पहले आनलाइन किया गया था। जिले की पांच तहसीलों में से किशनी और सदर तहसील के आनलाइन होने के बाद अब करहल, घिरोर और भोगांव का आनलाइन होना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed