{"_id":"69fa31146d726c88c3013ff9","slug":"rumors-of-firing-on-a-car-rider-create-panic-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-158794-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कार सवार पर फायरिंग की अफवाह से अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कार सवार पर फायरिंग की अफवाह से अफरा-तफरी
Tue, 05 May 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 05 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो 5 फायरिंग की सूचना पर जांच करने पहुंचे सीओ सिटी। संवाद
मैनपुरी। शहर के मदार दरवाजा पर मंगलवार रात कार सवार पर फायरिंग की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार के बोनट पर निशान देख, फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। जांच में बोनट पर किसी नुकीली वस्तु के लगने का निशान था मगर वह गोली नहीं थी। भीड़ के हटने के बाद स्थिति सामान्य हुई।
कोतवाली क्षेत्र में लाल मठिया के पास निवास कर रहे हिमालय गुप्ता सोमवार रात करीब 10 बजे मदार दरवाजा बाल्मीकि मंदिर के पास कार से पहुंचे थे। तभी बोनट पर तेजी के साथ कोई चीज टकराई, जब बाहर आकर देखा तो गोली जैसा निशान बना था। फायरिंग की अफवाह फैल गई और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने कार के बोनट पर गोली जैसे गोल निशान का निरीक्षण किया।
जांच में पाया कि निशान गोली का नहीं है बल्कि कोई और नुकीली चीज टकराई है। गोली होती तो वह बोनट को फाड़ देती। सीओ सिटी ने बताया कि स्थानीय लोगों से बात की गई किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। संभवत: मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन से छिटका कोई लोहे या पत्थर का टुकड़ा कार के बोनट पर लगा है।