{"_id":"63df2fa6b5f00f0f247c3648","slug":"rto-cut-challan-of-pickup-vehicle-parked-at-home-in-mainpuri-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह री व्यवस्था: घर में खड़ी रही पिकअप और कट गया चालान, मैसेज देख मालिक के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह री व्यवस्था: घर में खड़ी रही पिकअप और कट गया चालान, मैसेज देख मालिक के उड़े होश
Sun, 05 Feb 2023 09:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:55 AM IST
सार
मैनपुरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आरटीओ ने उस पिकअप गाड़ी का चालान काट दिया जो घर में खड़ी थी। गाड़ी मालिक के मोबाइल पर मैसेज पहुंचा तब उसे जानकारी हुई।
विज्ञापन
किशनी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में घर पर ही खड़ी पिकअप का आरटीओ ने चालान कर दिया। मोबाइल पर मैसेज पहुंचा तो मालिक के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में पहुंच कर तहरीर दी है। बताया कि उसकी गाड़ी के नंबर की फर्जी प्लेट लगाकर कोई बोलेरो चला रहा है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला किशनी थाना क्षेत्र नगला सुखे गांव का है। गांव निवासी वीर बहादुर ने शनिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि उसके पास एक पिकअप है। कोई उसकी गाड़ी की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बोलेरो चला रहा है। बोलेरो का आगरा एक्सप्रेसवे लिंक रोड कटरा बजीर खान आगरा में नवंबर 2020 में चालान हुआ है। जब चालान काटा गया तब लॉकडाउन चल रहा था। उसकी गाड़ी घर पर ही खड़ी हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान वह आगरा गया ही नहीं। वह अपना वाहन खुद चलाता है। जबकि, चालान के दिन चालक ने अपना नाम धर्मेंद्र निवासी अशोक नगर इटावा लिखाया था। उसके मोबाइल पर चालान का मैसेज आया तब उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने तहरीर देकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बोलेरो चला रहे आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन