फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Roadways bus rammed into tempo and e rickshaw full of passengers in Mainpuri two killed and fifteen injured

Mainpuri: रोडवेज बस ने सवारियों से भरी टेंपो और ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो की मौत, 15 घायल

Tue, 04 Apr 2023 08:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Apr 2023 08:58 PM IST
सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सवारियों से भरी टेंपो और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा देख लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
Roadways bus rammed into tempo and e rickshaw full of passengers in Mainpuri two killed and fifteen injured
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह जीटी रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सवारियों से भरी टेंपो और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


मामला भोगांव थाना क्षेत्र का है। गिहार कालोनी निवासी बलराम (35) टेंपो चालक है। वह मंगलवार की सुबह भोगांव कस्बा से सवारियां लेकर बेवर जा रहा था। टेंपो जब जीटी रोड पर गंगा ढ़ावा के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की बस ने टक्कर मार दी। वहीं मार्ग से गुजर रहा एक ई-रिक्शा भी बस की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आनन फानन में सभी घायलों को स्थानीय व जिला अस्पताल भिजवाया गया। 

विज्ञापन

अस्पताल में दो की हो गई मौत

जिला अस्पताल में प्रेम सागर (65) निवासी रामपुर थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शाहबुद्दीन खां निवासी गांव किन्हावर थाना बिछवां, टेंपो चालक बलराम निवासी गिहार कालोनी भोगांव को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान बलराम की भी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में यह लोग हुए घायल

सत्यवीर निवासी कुसमरा थाना किशनी, चेतराम निवासी नगला धाता थाना राजा का रामपुर जनपद एटा, अंजू देवी निवासी बहदीनपुर थाना बेवर, सोनम निवासी गांव गुलासी जनपद फर्रुखाबाद, आशीष निवासी छोटा बाजार भोगांव, छह माह का आरव निवासी रायपुर थाना कायमगंज फर्रुखाबाद उसकी मां गुंजन देवी, रेशमा निवासी गांव डबरा, पूनम निवासी बदनपुर थाना बेवर, प्रीती निवासी जोगा सराय मद्दू, फरजाना मधुपुरी औंछा, जयपाल सिंह जयसिंहपुर भोगांव, प्रशांत बहदीनपुर बेवर, अंजू बहदीनपुर घायल हुए।

घटनास्थल पर मची चीख पुकार

जीटी रोड गंगा ढ़ावा के पास रोडवेज बस की टक्कर से हुए हादसे के बाद टेंपो और ई-रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं घायल हुई सवारियों की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना प पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। हादसे के दौरान मार्ग पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed