फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Roadways Bus Falls Into Ditch Near Bever While Avoiding Car three Injured

बेवर में हादसा: फर्रुखाबाद डिपो की बस अनियंत्रित होकर खाई पलटी, चीख पुकार मची...तीन यात्री घायल

Thu, 22 Jan 2026 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jan 2026 11:19 AM IST
सार

कार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों और पुलिस टीम ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।  

विज्ञापन
Roadways Bus Falls Into Ditch Near Bever While Avoiding Car three Injured
रोडवेज बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब फर्रुखाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। कार को बचाने के प्रयास में बस खाई में गिर गई। हादसे में घायल तीन यात्रियों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया, जहां से एक यात्री को जिला अस्पताल रेफर किया गया। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह कार को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस खाई में गिर गई। हादसे के बाद  चीख-पुकार मच गई। रोडवेज बस का आगे का शीशा भी टूट गया। बस में सवार करीब दो दर्जन यात्रियों को चालक, परिचालक और ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुर्घटना में तीन यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज बेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। 
विज्ञापन


बस चालक रमेश चंद्र शर्मा पुत्र बेचेलाल शर्मा निवासी फर्रुखाबाद और परिचालक जितेंद्र सिंह पुत्र मातादीन निवासी फर्रुखाबाद ने हादसे के बाद साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने भी तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।घटना की सूचना मिलते ही बेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य तेज कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed