{"_id":"d645cbc8205c401cfcb3d8ef8ef84125","slug":"revision-lowered-20-388-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनरीक्षण में घटे 20388 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनरीक्षण में घटे 20388 मतदाता
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पंचायत चुनाव को लेकर जहां गांव-गांव दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है वहीं प्रशासन ने भी चुनाव के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी हैं। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद 14 अगस्त को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। पुनरीक्षण के दौरान बोगस वोट निरस्त किए जाने का ही असर है कि पांच सालों में बढ़ने के स्थान पर जिले में 20388 मतदाता कम हो गए हैं। कुरावली, सुल्तानगंज और घिरोर ब्लाक में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है जबकि मैनपुरी, बेवर, जागीर, करहल, बरनाहल और किशनी ब्लाक क्षेत्र में मतदाता कम हुए हैं।
प्रशासन ने अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। वर्ष 2010 में जिले की 503 ग्राम पंचायतों के 1122562 मतदाता थे जबकि अनंतिम मतदाता सूची के अनुसार इस बार जहां ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 560 हो गई है वहीं मतदाताओं की संख्या घटकर 1102174 रह गई है। मतदाताओं की संख्या में आई कमी के पीछे सूची में दर्ज बोगस मतदाताओं के नाम हटा दिया जाना कारण बताया जा रहा है। जिले के कुरावली ब्लाक में सर्वाधिक 6093 मतदाता बढ़े हैं। सुल्तानगंज में 5581 और घिरोर में 2232 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। मैनपुरी ब्लाक में 8726, बेवर में 2047, जागीर में 119, करहल में 7905, बरनाहल में 1544 और किशनी ब्लाक क्षेत्र में 1770 मतदाता कम हुए हैं।
ग्राम पंचायत के लिए मतदाता एक नजर में:
विकास खंड वर्ष 2010 वर्ष 2015 ग्राम पंचायत
विज्ञापन
मैनपुरी 162303 153577घ 56
करहल 117510 109605 65
घिरोर 117674 119906 57
बरनाहल 101460 99919 61
किशनी 140360 138590 62
बेवर 152770 150723 87
जागीर 80209 80090 37
सुल्तानगंज 143066 148647 71
कुरावली 107210 101117 64
कुल योग: 1122562 1102174 560
शुक्रवार को तहसील और ब्लाक कार्यालय पर पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। 14 से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी और 21 से 25 अगस्त तक प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पांच सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
सूर्यमणि लाल, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी