{"_id":"6a036b0b6c9a757cc80acf95","slug":"retired-soldier-killed-in-road-accident-daughter-injured-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-159254-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सैनिक की मौत, पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सैनिक की मौत, पुत्री घायल
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत्त सैनिक ने पीजीआई सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल पुत्री का इलाज चल रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली टाटा सफारी के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक 65 वर्षीय ग्रीश चंद्र सोमवार को पुत्री पूजा के साथ स्कूटी से रिश्तेदारी में सिकंदराराऊ जा रहे थे। शाम को जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित गोगाजी होटल के सामने पहुंचे, तभी एटा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टाटा सफारी ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पिता-पुत्री को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान ग्रीश चंद्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।