{"_id":"5eefa16e6a1141db17038a5976637693","slug":"restored-the-fourth-day-in-the-bullion-market-ronak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन लौटी सराफा बाजार में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन लौटी सराफा बाजार में रौनक
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रविवार को चौथे दिन सराफा बाजार खुला। बाजार बंद रहने से लगभग चार करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ। वहीं खरीदारों की खासी भीड़ रही।
उल्लेखनीय है कि छह जनवरी की रात सराफ अरुण वर्मा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के चलते व्यापारियों ने सराफ बाजार बंद कर रखा था। इसके चलते करोड़ों का व्यापार प्रभावित हुआ। एक सराफा व्यापारी ने बताया कि तीन दिनों से लगातार बाजार बंदी के चलते सराफा बाजार का तकरीबन चार करोड़ से अधिक का व्यापार प्रभावित हुआ है। शनिवार को व्यापारियों के क्रमिक अनशन को तुड़वाने के बाद सांसद तेजप्रताप ने व्यापारियों को सुरक्षा और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था। उसके बाद सराफा व्यापारियों ने प्रतिष्ठान खोले। रविवार को एक बार फिर सराफा बाजार में रौनक देखने को मिली। ग्राहकों की भी भीड़ दुकानों पर देखी गई।