{"_id":"699ca93e1e6738643505506a","slug":"repair-work-carried-out-at-gt-road-railway-crossing-gate-remained-closed-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-154599-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जीटी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर कराया मरम्मत कार्य, बंद रहा फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जीटी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर कराया मरम्मत कार्य, बंद रहा फाटक
Tue, 24 Feb 2026 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31 भोगांव स्थित जीटी रोड फाटक पर मरम्मत कार्य करते रेलवे कर्मचारी। संवाद
मैनपुरी। कस्बा भोगांव के जीटी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को मरम्मत कार्य कराया गया। इसके चलते फाटक सुबह छह बजे से लेकर रात आठ बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहा। फाटक बंद रहने से लोगों को कुरावली की ओर जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। वाहन फर्दपुर चौराहा से मैनपुरी जेल चौराहा से होते हुए भोगांव जाने वाले मार्ग से होकर गुजरे। 26 फरवरी तक मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
सोमवार को रेलवे की ओर से रेलवे समपार संख्या 7 एसपीएल किमी 1274/2 जीटी रोड भोगांव फाटक पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। रेलवे कर्मचारियों की ओर से हाइड्रा की मदद से पटरियों के आसपास से गिट्टी को हटाकर साफ-सफाई का कार्य कराया गया। इसके अलावा पटरियों के जंग लग चुके बोल्ट आदि को बदलने का कार्य किया जाएगा।
मरम्मत कार्य के चलते समपार जीटी रोड भोगांव, जो कि दिल्ली से कानपुर बाया कुरावली-भोगांव होते हुए कानपुर सड़क मार्ग को जोड़ती है। सड़क यातायात के लिए बंद रहा। भोगांव स्टेशन अधीक्षक अतीक अहमद ने बताया कि रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। कार्य 26 फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
-- --
रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य कराया जाना आवश्यक है। लेकिन इस दौरान राहगीरों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की आवश्यकता थी। लोगों को 20 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाकर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। - राहुल पांडेय, एडवोकेट, भोगांव
-- --
भोगांव जीटी रोड रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। रेलवे की ओर से कार्य को तेजी से कराकर फाटक सड़क यातायात के लिए खोलने की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोग परेशानी से बच सकें। - मुन्ना लाल तिवारी, भोगांव