फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Relief from rain, but waterlogging causes difficulties in several areas.

Mainpuri News: बारिश से मिली राहत, कई स्थानों पर जलभराव से मुश्किलें

Tue, 04 Aug 2026 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Relief from rain, but waterlogging causes difficulties in several areas.
फोटो 47 बेवर के बस स्टैंड के सामने जलभराव में से गुजरते वाहन। संवाद
मैनपुरी। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से मंगलवार को लोगों को बारिश ने राहत दी। वहीं कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई जगह बूंदाबांदी और बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई ।
विज्ञापन

कई दिन से बारिश न होने के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को दिनभर धूप और बादलों की लुका छुपी तो जारी रही, लेकिन एक भी बूंद नहीं गिरी। इसके बाद देर रात को बारिश शुरू हो गई। मंगलवार सुबह भी घने बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं करीब 10 से 11 बजे के बीच कई इलाकों में हल्की व तेज बारिश होने लगी।
विज्ञापन


घिरोर, बेवर, बिछवां और शहर समेत कई इलाकों में तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। हालांकि लोगों को गर्मी से भले ही राहत मिली हो लेकिन बारिश ने कई जगह जलभराव की समस्या पैदा कर दी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री था। वही मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed