{"_id":"57e3d97e4f1c1be555a841d2","slug":"ravana-hanuman-is-a-bachelor-then-the-second-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण अविवाहित तो हनुमान ने नहीं की दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण अविवाहित तो हनुमान ने नहीं की दूसरी शादी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
रामलीला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावण ने शादी ही नहीं की है। मंचन के अलावा कथा वाचन कर अपना खर्चा चलाते हैं। हनुमान जी ने पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी नहीं की। रामलीला की आमदनी से ही गुजारा करते हैं। रामलीला में मंचन करने वाले सगे भाई राम कक्षा सात, लक्ष्मण कक्षा पांच और सीता कक्षा दो के छात्र हैं। रामलीला के बाद शेष समय में अपनी पढ़ाई करते हैं। करहल रोड की आघार धर्मशाला में चल रही रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकारों की रील लाइफ से हटकर यही रीयल लाइफ है। अमर उजाला ने जब पात्रों से बातचीत की तो कुछ रोचक बातें सामने आईं।
श्रीरामजी रामलीला मंडल मंच फतेहपुर के बांदा निवासी श्यामबिहारी पांडेय रामलीला में 30 साल से रावण का रोल कर रहे हैं। उन्होंने शादी नहीं की है। कथावाचन करके भी खर्चा चलाते हैं। एक रामलीला में 15 से 18 हजार रुपये मिल जाते हैं। रावण का पात्र संदेश भी देता है।
कानपुर निवासी कमल मिश्रा 14 साल से हनुमान का अभिनय कर रहे हैं। मंचन की प्रेरणा पिता उमाकांत से मिली वह भी हनुमान का रोल करते थे। पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी भी नहीं की। रामलीला में जब वह राम और सीता के सामने होते हैं तो अपनी सुधबुध खो देते हैं। रामलीला की आमदनी से ही वह अपना खर्चा चलाते हैं। एक रामलीला में उनको सात से आठ हजार रुपये तक मिल जाते हैं। वास्तविक जीवन में भी वह बजरंग बली के भक्त हैं।
विज्ञापन
राम का मंचन करने वाला चित्रकूट के लौरी निवासी प्रमोद शुक्ला कक्षा सात का छात्र है। वह पांच साल से अभिनय कर रहा है। पढ़ाई के साथ ही रामलीला करना उसका शौक बन चुका है। रामलीला में जब मंच पर बुजुर्ग उसके पैर छूते हैं तो वह असहज हो जाता है। प्रमोद कहता है कि रामलीला करके उसको झूठ बोलने से चिढ़ हो गई है।
लक्ष्मण का रोल निभाने वाला प्रमोद का छोटा भाई प्रदीप शुक्ला कक्षा पांच का छात्र है। वह तीन साल से अभिनय कर रहा है। वह असली जीवन में भी लक्ष्मण जैसे ही उग्र स्वभाव का है। लेकिन बड़े भाई प्रमोद की हर आज्ञा को वास्तविक जीवन में भी उसी भाव से मानता है।
सीता का रोल करने वाला कक्षा तीन का छात्र प्रवेश शुक्ला भी प्रमोद का सबसे छोटा भाई है। वह दो साल से सीता का रोल कर रहा है। तीनों भाई रामलीला के दौरान भी साथ-साथ ही सोते हैं।