फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rain was in the nursery of paddy benefit

बारिश से धान की नर्सरी में हुआ फायदा

Tue, 21 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 21 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rain was in the nursery of paddy benefit
बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार-मंगलवार हुई बारिश यक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे जहां धान की नर्सरी को फायदा पहुंचा वहीं मक्का-मूंगफली की फसलों के अलावा सब्जी करने वाले किसानों को नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


रविवार रात डेढ़ बजे अचानक जिले में तेज बारिश हुई, जो सोमवार सुबह सात बजे तक होती रही। मंगलवार सुबह फिर बारिश का दौर चला। हालांकि बारिश को कहीं किसान अच्छा तो किसी फसल के किसान खराब भी बता रहे हैं। किसान शीशराम का कहना है कि बारिश से धान की नर्सरी को फायदा हुआ है। खेतों में पानी भर जाने से पानी की कमी पूरी हो गई है। अब धान की बुवाई करने में आसानी होगी। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा। किसान हेमचंद्र मिश्रा का कहना है कि बारिश से मक्का-मूंगफली की फसल में नुकसान होगा। मूंगफली की खोदाई चल रही है। मूंगफली सड़ सकती है और काली भी पड़ सकती है। मक्का की फसल तैयार है। उसको काटने में परेशानी होगी और फसल का नुकसान होगा। हरी सब्जियों वाले खेतों में भी बारिश से नुकसान ही होगा। किसानों के चेहरों पर बारिश का मिला जुला असर हुआ है। 
विज्ञापन


जिले में फसल का क्षेत्रफल
धान-     75000 हैक्टेयर
मक्का-     62000 हैक्टेयर
मूंगफली- 20000 हैक्टेयर


बारिश से धान की फसल को निश्चित तौर पर फायदा होगा। मक्का की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। अगर मक्का की फसल खेतों में गिर जाती तो नुकसान होता। मक्का की अधिकांश फसल खेतों में पकी खड़ी है। वहीं मूंगफली के जिन खेतों में पानी भरेगा उनमें नुकसान होगा। जहां पानी की निकासी हो जाएगी वहां नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed