फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rain brings relief from heat, temperature drops

Mainpuri News: बारिश ने गर्मी से दी राहत, गिरा तापमान

Thu, 07 May 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 07 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from heat, temperature drops
मैनपुरी। जनपद में बृहस्पतिवार को हुई बारिश से लोगाें को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दिनभर रुक-रुक हुई बारिश से लोगों को अपने दैनिक कार्य करने में परेशानी हुई। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव भी देखने को मिला। वहीं तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में सुबह करीब 9 बजे तक धूप निकलने के बाद अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और घने बादल छाने लगे जिसके बाद कई इलाकों में बारिश होने लगी।
सुबह से दोपहर 3 बजे तक लगातार रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं बारिश की वजह से कई जगह जलभराव भी देखने को मिला।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम सामान्य रहने के आसार जताए गए हैं। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed