{"_id":"696925532f368dc5270f4260","slug":"qutubpur-bujurg-road-will-be-repaired-with-rs-2350-lakh-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-966322-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कुतुबपुर बुजुर्ग मार्ग की 23.50 लाख रुपये से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कुतुबपुर बुजुर्ग मार्ग की 23.50 लाख रुपये से होगी मरम्मत
Thu, 15 Jan 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। इटावा-मैनपुरी मार्ग से एमनपुर होते हुए कुतुबपुर बुजुर्ग जाने वाले मार्ग के हालात बदलने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की मरम्मत के लिए 23.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। कुतुबपुर बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यहां से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग की मरम्मत कराए जाने के लिए जन प्रतिनिधियों को प्रार्थनापत्र दिया था। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की मरम्मत कराने के लिए 23.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अखिलेश्वर कुमार अरुण ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।