{"_id":"66a781115e93f64b83035744","slug":"private-bus-hit-three-companions-in-mainpuri-angry-devotees-vandalized-bus-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: प्राईवेट बस ने तीन साथियों को मारी टक्कर, गुस्साए कांवड़ियों ने की तोड़फोड़; उतरकर भागे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: प्राईवेट बस ने तीन साथियों को मारी टक्कर, गुस्साए कांवड़ियों ने की तोड़फोड़; उतरकर भागे यात्री
Mon, 29 Jul 2024 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:42 PM IST
सार
मैनपुरी में प्राईवेट बस ने तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने बस में तोड़फोड़ की। इस पर यात्री उतरकर भागे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कांवड़ लेकर जा रहे तीन श्रद्धालुओं को बस ने टक्कर मार दी। साथियों के घायल होने से गुस्साए कावड़ियों ने बस पर पथराव कर दिया। पथराव होते ही बस में मौजूद यात्री और चालक परिचालक गाड़ी से उतर कर भाग गए। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या मं पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गुस्साए कांवड़ियों को शांत करने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना कुसमरा कस्बा में मैनपुरी मार्ग की है। यहां सोमवार की सुबह कांवड़िये फर्रुखाबाद से जल लेकर आ रहे थे। कांवड़ियों के एक जत्थे में शामिल तीन युवकों को पीछे से आई प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़ यात्री शिवराम, सचिन और छोटू निवासी बिरतिया, थाना एलाऊ घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ने बस को भगाने की कोशिश की। इस कांवड़िये आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बस को रोककर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव होते ही बस में मौजूद यात्री उतर कर भागने लगे। घटनास्थल पर भगदड़ के बीच चालक परिचालक भी वहां से भाग निकले। हादसे और पथराव की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी, चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ मोके पर पहुंच गए। आक्रोशित कांवड़ियों को समझा बुझा कर शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन