{"_id":"57eeaef84f1c1bf04557476c","slug":"preventing-dispute-police-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद रोकने पहुंची पुलिस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद रोकने पहुंची पुलिस पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
विवाद रोकने पहुंची पुलिस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश पर रास्ते के विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला बोल दिया। दरोगा के साथ हाथापाई कर सर्विस रिवाल्वर छीनने की कोशिश की। पुलिस ने मौके से एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बेवर के ग्राम नगला कलू निवासी रामवीर सिंह ने 23 सितंबर को एसडीएम भोगांव को एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने बताया था कि एक भूखंड पर उसका कब्जा है। विपक्षी श्यामवीर सिंह निवासी छिनकौरा उस पर कब्जा करना चाहते हैं। दोनों के बीच उक्त भूखंड के पास से होकर गुजरने वाले रास्ते पर विवाद है। एसडीएम महेश प्रकाश गुप्ता ने थानाध्यक्ष बेवर को मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को भी दोनों पक्षों में इसी मामले पर विवाद हुआ तो दरोगा किरनपाल सिंह दो पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। उस समय दोनों पक्ष आपस में झगड़ रहे थे। दरोगा ने दोनों पक्षों को थाने चलने को कहा और श्यामवीर के पुत्र प्रदीप को पकड़कर जीप में बैठाने लगे। इस पर श्यामवीर और उसके परिजन आपा खो बैठे। उन्होंने प्रदीप को छुड़ाने के लिए दरोगा से हाथापाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि एक व्यक्ति ने दरोगा के सिर में पत्थर मारा और वर्दी फाड़ दी। यही नहीं दिया उसका रिवाल्वर लूटने की भी कोशिश की। इसके बाद सिपाहियों ने श्यामवीर को पकड़ लिया और थाने ले आए थे। आरोपी श्यामवीर ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ उसने भी एसडीएम को 27 सितंबर को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की थी। एसओ बेवर ने बताया कि दारोगा पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।