फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Pregnant Woman Dies During Delivery in Mainpuri

गर्भवती की मौत: झोलाछाप की दुकान पर प्रसव के लिए हुई थी भर्ती, जिस तरह गई जान; कांप गए घरवाले

Tue, 14 Oct 2025 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Oct 2025 01:26 PM IST
सार

मैनपुरी में झोलाछाप के यहां प्रसव कराने आई गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसकी मौत से आक्रोशित घरवालों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान झोलाछाप मौके से भाग निकला।  

विज्ञापन
Pregnant Woman Dies During Delivery in Mainpuri
हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के ज्योंति रोड स्थित झोलाछाप के यहां प्रसव के लिए भर्ती प्रसूता की खून चढ़ाते समय मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मामला बिगड़ता देख झोलाछाप क्लीनिक बंद करके भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी सुमित पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने सोमवार को नगर के ज्योंति रोड स्थित जय मां मेटरनिटी होम पर भर्ती कराया। यह क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। झोलाछाप ने पहले तो सामान्य प्रसव कराने की बात कही लेकिन देर शाम खून की कमी होने के कारण सिजेरियन प्रसव कराने के लिए बताया। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह छह बजे के करीब अचानक हुए प्रसूता की हालत बिगड़ गई। थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत होते ही झोलाछाप ने शव बाहर निकलवाया और क्लीनिक बंद करके भाग गया। आक्रोशित परिजन ने शव क्लीनिक के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के देवर विपुल ने आरोप लगाया कि प्रसूता को खून की कोई कमी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद भी डाॅक्टर ने खून चढ़ाना शुरू कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही अचानक हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

सीएमओ के निर्देश पर सील हुआ क्लीनिक
मामले की जानकारी सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता को दी गई। सीएमओ ने जानकारी होते ही नोडल अधिकारी पंजीकरण डॉ. सुरेंद्र सिंह को मौके पर भेजा। नोडल अधिकारी को मौके पर कोई नहीं मिला इसके बाद उन्होंने झोलाछाप की दुकान सील कर दी। उन्होंने पीड़ित परिजन के बयान दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

सीएमओ  डाॅ. आरसी गुप्ता ने बताया कि ज्योंति रोड स्थित जय मां मेटरनिटी होम क्लीनिक पर प्रसूता की मौत की जानकारी मिली थी। इस पर नोडल अधिकारी पंजीकरण को मौके पर भेजा था। क्लीनिक का पंजीकरण नहीं है। दुकान को सील करा दिया गया है। नोडल अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed