फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Power supply disrupted by rain; insulators blown and wires snapped.

Mainpuri News: बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, इंसुलेटर फुंके और टूटे तार

Thu, 09 Jul 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 09 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by rain; insulators blown and wires snapped.
फोटो 20 किशनी क्षेत्र में सड़क पर टूट कर गिरा विद्युत पोल। संवाद

विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले दो दिन से जिले में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश ने बिजली विभाग की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण बिजली विभाग को काफी नुकसान हो रहा है। पिछले 24 घंटे में पोल टूटने और इंसुलेटर पंक्चर होने के साथ कई जगह ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। इससे शहरी क्षेत्र में करीब 9 घंटे और ग्रामीण अंचल के कई गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से भी अधिक समय तक बाधित रही। अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता भी परेशान हैं।
शहरी क्षेत्र की बात करें तो सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में नगला पजाबा के पास बारिश के कारण लाइन इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इससे सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे करीब 9 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही करहल रोड उपकेंद्र, शीतला धाम उपकेंद्र, ज्योंती रोड उपकेंद्र क्षेत्र में इंसुलेटर पंक्चर होने से दो से तीन घंटे तक बिजली नहीं आई। कुरावली और किशनी के कुछ इलाकों में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी भी रात भर बिजली आपूर्ति सुचारू करने में जुटे रहे। ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्र कुचेला, दन्नाहार, नगला जुला, कांकन आदि क्षेत्र में भी करीब छह से सात घंटे तक बारिश के बीच लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

---
विद्युत पोल में करंट आने से बैल मरा
बारिश के बाद कई जगह बिजली पोलों में करंट आने की शिकायतें भी मिली हैं। शहर के सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल के पीछे एक पोल में करंट आने से बैल चिपक गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने संबंधित पोल की आपूर्ति बाधित कर सप्लाई शुरू की। वहीं शहर के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर पांच में भी एक पोल में करंट आ गया। बिजली विभाग की टीम ने यहां भी पोल की बिजली काटकर शेष हिस्से में बिजली आपूर्ति सुचारू की
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुरावली के कानूनगोयान में 24 घंटे से नहीं आई बिजली
कुरावली। कस्बा के मोहल्ला कानूनगोयान में लगा ट्रांसफार्मर पिछले बुधवार की शाम हुई बारिश से खराब हो गया था जिसे 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार की शाम तक नहीं बदला जा सका। इससे मोहल्ले के लोगों को उमस के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के समय मोहल्ले में अंधेरा नजर आया। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी बंद हो गए इससे मोबाइल चार्जिंग की समस्या खड़ी हो गई। पीने के पानी के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा। संवाद

----
किशनी में पोल टूटने से 20 घंटे आपूर्ति रही बाधित
किशनी। क्षेत्र के बसैत मार्ग पर गांव हरीसिंगपुर के पास बुधवार शाम लगभग छह बजे बारिश और हवा के बीच हाईटेंशन लाइन का एक पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पोल टूटने से बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों ने इस बीच कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। दोपहर करीब 2 बजे उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा से शिकायत के बाद क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर आपूर्ति सुचारू की जा सकी।

फोटो 20 किशनी क्षेत्र में सड़क पर टूट कर गिरा विद्युत पोल। संवाद

फोटो 20 किशनी क्षेत्र में सड़क पर टूट कर गिरा विद्युत पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed