{"_id":"6a5a6a9e75e190a2f808542e","slug":"power-outage-due-to-fault-in-outgoing-machine-residents-inconvenienced-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-163073-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: आउट गोइंग मशीन में फाॅल्ट से बिजली बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: आउट गोइंग मशीन में फाॅल्ट से बिजली बंद, लोग परेशान
विज्ञापन
घिरोर। कस्बा स्थित बिजली घर की आउटगोइंग मशीन में फाॅल्ट आने से शुक्रवार सुबह 9 बजे से कस्बे की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को समाचार लिखे जाने तक तकनीकी खराबी दूर न होने पर आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी।
शुक्रवार की सुबह कस्बा के साथ ग्रामीण क्षेत्र के गांव की बिजली घर की आउटगोइंग मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। ग्रामीण क्षेत्र के साथ कस्बा की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली बंद होने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो गए। भीषण गर्मी के बीच लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया।
लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ओवरलोड और तकनीकी कारणों से बार-बार बिजली कटौती हो रही है। इससे आमजन परेशान है। उनका कहना है कि अघोषित कटौती और ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। विद्युत कर्मचारियों की टीम ने खराबी दूर करने का कार्य शुरू किया। शाम तक आउटगोइंग मशीन की मरम्मत और लाइन का फाल्ट ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन
अवर अभियंता पंकज कनौजिया ने बताया कि आउटगोइंग मशीन में फाॅल्ट आने से तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बंद हुई थी। खराबी दूर कर जल्द विद्युत आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।