फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   poorv jila panchaayat adhyaksh ne sapa chhod bhaajapa ka daaman thaama

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने सपा छोड़ भाजपा का दामन थामा

Mon, 09 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 09 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
poorv jila panchaayat adhyaksh ne sapa chhod bhaajapa ka daaman thaama
आशू दिवाकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधानसभा चुनाव से पूर्व सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा का दामन थाम लिया है। चुनाव से पहले ही आशू दिवाकर के पाला बदलने से सपा को झटका लगा है।  
विज्ञापन


आशू दिवाकर ने 2007 में भाजपा की टिकट से किशनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन जीते नहीं थे। बाद में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। समाजवादी पार्टी ने उनको जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया। भाजपा सदस्यों के समर्थन से वह जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। वर्ष 2011 में उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने सपा का दामन थामे रखा। इस बार वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं लड़े। सूत्रों की मानें तो सपा में चल रहे घमासान तथा टिकट नहीं मिल पाने पर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।  
विज्ञापन


घर नहीं संभला तो प्रदेश क्या संभालेंगे
जो पार्टी घर नहीं संभाल पा रही है वह प्रदेश क्या संभालेगी। भाजपा में ही लोकतंत्र है। बाकी दलों में तो वन मैन शो ही है। यह बातें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशू दिवाकर ने कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह टिकट पाने के लिए भाजपा में नहीं गए हैं। पार्टी जिसे टिकट देगी उसे जिताएंगे। सपा में टिकट वितरण में कार्य और निष्ठा का मूल्यांकन नहीं किया जाता है। सपा में जो लोग घर नहीं संभाल पा रहे हैं वह प्रदेश को संभालने का सपना देख रहे हैं। बेहतर काम करने के लिए ही वह भाजपा में गए हैं। पार्टी के भीतर और बाहर लोकतंत्र है। इस मौके पर सुमित चौहान, रामभान तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed