ट्रक से हो रही गोतस्करी: पुलिस ने की घेराबंदी, गाड़ी से कूदकर भागे आरोपी, दम घुटने से दो गोवंशों की मौत
मैनपुरी में ट्रक से गोतस्करी की जा रही था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इस पर आरोपी गाड़ी से कूदकर भाग निकले। दम घुटने से दो गोवंशों की मौत हो गई। शेष को गोशाला भेजा गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस ने शनिवार की रात कुसमरा मार्ग पर एक ट्रक को घेराबंदी कर रुकवा लिया। इस दौरान चालक और उसका साथी भाग गया। पुलिस ने ट्रक में लदे 26 गोवंश मुक्त कराए। दो गोवंश की दम घुटने की वजह से मौत हो गई थी। गोवंश को गोशाला भेजा गया। थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी
घटना बेवर थाना क्षेत्र की शनिवार की देर रात की है यहां एक ट्रक में गोवंश को ठूंस कर लादने के बाद वध करने के लिए ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी की। पुलिस ने कुसमरा रोड पर गांव मझोला अंडरपास के पास चेकिंग शुरू कर दी।
यह भी पढ़ेंः- बेवफाई न हुई बर्दाश्त: प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, लाश को इस तरह लगाया ठिकाने, पुलिस भी रह गई हैरान
आरोपी गाड़ी से कूदकर फरार हो गए
कुसमरा की ओर से आ रहे ट्रक को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक ने ट्रक बेवर से भोगांव जाने वाले सर्विस मार्ग पर तेजी के साथ मोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो ट्रक चालक व एक अन्य साथी गाड़ी खड़ी कर ट्रक से कूद कर भाग गए। पुलिस ने उनकी तलाश की लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका।
यह भी पढ़ेंः- ससुर को बहू से हुआ इश्क: दोनों मनाने लगे रंगरेलियां, सास ने कर दिया हंगामा, शर्म से पानी पानी हुआ परिवार
दम घुटने से दो की मौत
ट्रक में 26 गोवंश ठूंस कर लादे गए थे। सभी को बाहर निकाला गया। इसमें से दो गोवंश की दम घुटने की वजह से मर गए। पुलिस ने 24 गोवंश को जलालपुर स्थित गोशाला में भिजवाया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है।