{"_id":"670babd8f7a7eee228032d5f","slug":"police-arrested-woman-for-drug-smuggling-in-mainpuri-recovered-so-much-material-from-her-possession-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाएं सक्रिय, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार... कब्जे से इतना माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाएं सक्रिय, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार... कब्जे से इतना माल बरामद
Sun, 13 Oct 2024 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:45 PM IST
सार
यूपी में मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाएं भी सक्रिय हैं। मैनपुरी में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से दो किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मादक पदार्थ की तस्करी में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी सक्रिय हैं। शनिवार को कुरावली रोड से पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब दो किलो गांजा बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अपराधियों के लिए एक मुफीद ठिकाना बन चुका है। बस स्टैंड के पास जहां खुलेआम कच्ची शराब की बिक्री होती है। वहीं शहर में कई स्थानों पर आपराधिक धंधे चल रहे है। शनिवार की रात को महिला उप निरीक्षक कशिश धामा को सूचना मिली कि सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में कुरावली तिराहा के पास एक संदिग्ध महिला मौजूद है। जब मौके पर पहुंचे तो नगला शैतान जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध महिला को उप निरीक्षक ने पकड़ने के बाद पूछताछ की।
विज्ञापन
थैले की तलाशी ली तो उसमें करीब दो किलो गांजा बरामद हुआ। थाने लाकर पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम भाग्यवती निवासी गांव बझेरा चितसाना के पास भरतपुर राजस्थान बताया। महिला ने बताया कि गांजा को बिक्री के लिए लेकर जा रही थी। आरोपी महिला के विरुद्ध मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन