{"_id":"64fef82927f9e29b3007af9c","slug":"police-arrested-two-vehicle-thieves-in-mainpuri-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: पुलिस ने शातिर बाइक चोरों को दबोचा, चोरी का तरीका कर देगा हैरान, 8-10 हजार में बेच देते थे बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: पुलिस ने शातिर बाइक चोरों को दबोचा, चोरी का तरीका कर देगा हैरान, 8-10 हजार में बेच देते थे बाइकें
Mon, 11 Sep 2023 04:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Sep 2023 04:51 PM IST
सार
मैनपुरी में पुलिस ने शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी चोरी का तरीका आपको भी हैरान कर देगा। चोरी के बाद महंगी से मंहगी बाइकें 8-10 हजार में बेच देते थे।
विज्ञापन
Mainpuri: पुलिस ने शातिर बाइक चोरों को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल थाना पुलिस ने रविवार को दो वाहनों चोरों को गिरफ्तार किया। निशानदेही पर चोरी की छह बाइकें बरामद कीं। एसपी ने बताया कि कब्जे से तमंचा कारतूस और चाकू भी मिला है। सोमवार को वाहन चोरों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात प्रभारी निरीक्षक थाना करहल केपी सिंह को सूचना मिली कि घिरोर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास शातिर वाहन चोरी मौजूद हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम बनाकर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri : तलाकशुदा महिला को बंधक बनाकर लूटी आबरू, बोला- मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा
विज्ञापन
दबिश देकर वहां मौजूद दोनों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ। पूछताछ करने पर चोरों ने अपने नाम कन्हैया उर्फ रिषभ निवासी गांव कैरावली और ओसब उर्फ आरिफ निवासी नवाटेड़ा थाना बरनाहल बताया।
यह भी पढ़ेंः- Agra: यमुना पार रेलवे किनारे फिर मिलीं दवाएं और मेडिकल वेस्ट, खून के खाली पैकेट भी फेंके गए
इनके कब्जे और निशानदेही पर पुलिस ने कुल छह चोरी की बाइकें बरामद कीं। पूछताछ में बताया कि दोनों मौका पाकर बाइक चोरी की वारदात अंजाम देते थे। चोरी की गई बाइकों को आठ से 10 हजार रुपये में बेच दिया करते थे। रविवार की रात भी वह चोरी करने के लिए जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें वारदात अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।