फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   police arrested two thieves who were stealing in Elau thana In Mainpuri

Mainpuri News: चोरों ने एलाऊ थाने में ही लगा दी सेंध, जानकारी हुई तो उड़ गए पुलिस के होश; दो को दबोचा

Sun, 03 Sep 2023 08:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 08:28 PM IST
सार

मैनपुरी में चोरों ने एलाऊ थाने में ही सेंध लगा दी। जानकारी हुई तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने घेराबंदी करके दो चोरों को दबोच लिया। 

विज्ञापन
police arrested two thieves who were stealing in Elau thana In Mainpuri
थाना एलाऊ, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चोरों ने शनिवार को थाना एलाऊ में ही सेंध लगा दी। एक मुकदमे में पकड़े गए ट्रक से बैटरी चोरी कर ले जाने लगे। तभी एक होमगार्ड की नजर पड़ गई और चोर पकड़ लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद चोरों को न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन


घर हो दुकान हो या मंदिर सभी स्थानों पर चोर हाथ साफ करने से बाज नहीं आते। लेकिन अब चोर पुलिस के घर में भी सेंध लगाने से नहीं घबरा रहे। शनिवार को दो चोर थाना एलाऊ परिसर में घुस गए। एक मुकदमे में पकड़े गए ट्रक की बैटरी खोल ली। बैटरी खोलने के बाद चोर बाउंड्री पर चढ़कर दूसरी ओर जाने ही वाले थे। तभी थाने में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड उदय बहादुर ने उन्हें देख लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: घर में भाभी को अकेला देख मचला देवर का दिल...पकड़कर करने लगा गंदी हरकतें, आगे जो हुआ कर देगा शर्मसार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया तो थाने में मौजूद दरोगा व अन्य कर्मियों ने बैटरी चोरी कर ले जा रहे चोरों को घेराबंदी करके पकड़ लिया। पूछताछ करने पर चोरों ने अपने नाम अजय सिंह और शिवम नवासी जगतपुर थाना एलाऊ बताया। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बैटरी भी बरामद की। मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed