फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   police arrested two robbers with reward of fifty thousand during encounter In Mainpuri

Mainpuri News: मुठभेड़ में गोली लगने से 50 हजार के इनामी दो लुटेरे घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 05:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 05:08 PM IST
सार

मैनपुरी में मुठभेड़ में गोली लगने से 50 हजार के इनामी दो लुटेरे घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दिया है।  

विज्ञापन
police arrested two robbers with reward of fifty thousand during encounter In Mainpuri
Mainpuri News: मुठभेड़ में गोली लगने से 50 हजार के इनामी दो लुटेरे घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह स्वाट टीम और शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब आधा घंटा तक चली फायरिंग में दो लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी  और एएसपी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। बताया कि दोनों ने लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। कब्जे से पिस्टल, तमंचा, जेवर आदि बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


मुठभेड़ भोगांव थाना क्षेत्र में हुई। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दो शातिर लुटेरे जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। भोगांव क्षेत्र में देखे गए हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी शुरू कर दी। वहीं स्वाट टीम प्रभारी राजेश कुमार, एसआई राधेश्याम यादव भी टीम के साथ भोगांव रोड पर तलाश में पहुंच गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रील ने ले ली जान: चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा किशोर, संतुलन खोकर गिरा; ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर और रोटावेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रुई मेला के पास एलाऊ जाने वाले रोड पर दोनो शातिर लुटेरे बाइक पर जाते दिखाई दिए। रोकने का प्रयास किया तो टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। स्वाट टीम और थाना पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इधर मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार, सीओ भोगांव सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। 

पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पकडे़ गए शातिरों के नाम सुबोध यादव निवासी नगला बिके थाना किशनी और बबलू यादव निवासी गली नंबर 7 राजा का बाग सदर कोतवाली है। इनके कब्जे से एक सोने की चेन, मंगलसूत्र, लूट की वारदात में प्रयुक्त अपाचे, एक पिस्टल 32 बोर, तमंचा कारतूस मिले हैं। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

police arrested two robbers with reward of fifty thousand during encounter In Mainpuri
Mainpuri News: मुठभेड़ में गोली लगने से 50 हजार के इनामी दो लुटेरे घायल - फोटो : अमर उजाला

बबलू ने सिपाही को मारी थी गोली

रविवार को मुठभेड़ में पकड़ा गया बबलू यादव एक शातिर अपराधी है। उस पर करीब 18 से आपराधिक मामले दर्ज हैं। सात अगस्त 2019 को बबलू ने शहर की करहल गेट चौकी पर तैनात सिपाही अंकित चौधरी को पीछा करने के दौरान गोली मार दी थी। हमले में प्रदीप तोमर निवासी गुलाब बाग, नूर आलम निवासी महमूद नगर और बबलू यादव पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था।

महिला से की थी लूट की वारदात

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि 30 अक्तूबर को भोगांव बाईपास पर सुरभि उर्फ मोहिनी यादव के साथ लूट की वारदात अंजाम दी गई थी। 18 सितंबर को भोगांव छाछा मार्ग पर सराफा व्यापारी कमलेश कुमार के साथ लूट की वारदात भी सुबोध और बबलू ने अंजाम दीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed