फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   police arrested Two interstate thieves in Mainpuri 33 stolen mobile phones recovered from their possession

UP: पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, पूछताछ में खुले रह गए कान; धार्मिक और पर्यटन स्थल को बनाते निशाना

Sun, 07 Apr 2024 04:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 04:57 PM IST
सार

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा है। पूछताछ में उन्होंने जो  बताया सुनकर पुलिस के कान खुले रह गए। आरोपी धार्मिक और पर्यटन स्थल को निशाना बनाते थे। 

विज्ञापन
police arrested Two interstate thieves in Mainpuri 33 stolen mobile phones recovered from their possession
पुलिस गिरफ्त में अंर्तराज्यीय चोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। जब पूछताछ की तो दोनों अंर्तराज्यीय चोर गैंग के सदस्य निकले। कब्जे से 33 मोबाइल, बाइक, तमंचा कारतूस बरामद हुए। एसपी ने भोगांव पुलिस की कार्रवाई के संबंध में रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। इन्हें भोगांव थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा के पास से पकड़ा गया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना भोगांव गगन कुमार गौड़ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी आलीपुर खेड़ा के पास एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। संदेह होने पर जब पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। इस पर वह बाइक मोड़कर भागने लगे। 
विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्धों का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर ही घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर बाइक सवारों ने अपने नाम सोनू उर्फ शानू और राज कुमार गिहार निवासी गिहार कालोनी कस्बा भोगांव बताया। कब्जे से तमंचा और कारतूस भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने लाकर गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि वह लोग आगरा, मथुरा, दिल्ली आदि पर्यटन स्थल पर मोबाइल चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। चोरी किए गए मोबाइल, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद आदि जनपद में कम दामों में बेच देते हैं। उनके कब्जे से जो बाइक बरामद हुई है। वह बाइक भी उन्होने फर्रुखाबाद से चोरी की है। पुलिस ने निशानदेही पर चोरी के 33 मोबाइल भी बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed