{"_id":"66d5d145f669443d2c0007f6","slug":"police-arrested-teacher-in-mainpuri-who-molested-and-did-obscene-acts-with-girls-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक निकला शैतान: बच्चियों से करता गंदी हरकतें, मोबाइल पर दिखाता अश्लील वीडियो; हकीकत ने उड़ाए लोगों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक निकला शैतान: बच्चियों से करता गंदी हरकतें, मोबाइल पर दिखाता अश्लील वीडियो; हकीकत ने उड़ाए लोगों के होश
Mon, 02 Sep 2024 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 09:02 PM IST
सार
मैनपुरी में शिक्षक शैतान निकला। वह बच्चियों से गंदी हरकतें करता था। मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता। अभिभावकों को हकीकत पता चली तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
minor girl (demo)
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सहायक अध्यापक छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उन्हें अश्लील वीडियो भी दिखाता था। सोमवार को एक छात्रा की शिकायत के बाद जब अभिभावक स्कूल पहुंचे तो कई बच्चियों ने शिक्षक की हकीकत बताई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला औंछा थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। यहां तैनात सहायक अध्यापक नरेंद्र कुमार यादव ने शिक्षक की गरिमा को कलंकित करने का काम किया है। आरोपी शिक्षक विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। उन्हें मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी दिखाता था। ये सिलसिला काफी समय से चल रहा था।
विज्ञापन
मामला औंछा थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। यहां तैनात सहायक अध्यापक नरेंद्र कुमार यादव ने शिक्षक की गरिमा को कलंकित करने का काम किया है। आरोपी शिक्षक विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। उन्हें मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी दिखाता था। ये सिलसिला काफी समय से चल रहा था।
विज्ञापन
सोमवार को आरोपी की इस हरकत की शिकायत एक छात्रा ने अभिभावक से की। जब वह स्कूल पहुंचे तो वहां कई छात्राएं एकत्र हो गईं और बताया कि शिक्षक नरेंद्र यादव उनके साथ भी गंदी हरकतें करता है। यह सुनकर अभिभावक आक्रोशित हो गया। कुछ ही देर में स्कूल में अन्य छात्राओं के अभिभावक व ग्रामीण आ पहुंचे। उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई।
लोगों का आक्रोश देख पुलिस शिक्षक को पकड़ कर थाने ले गई। वहीं शिकायत कर रही छात्राओं को भी अभिभावक थाने लेकर पहुंचे। वहां बच्चियों की ओर से लगाए जा रहे आरोप सही पाए गए। तब पुलिस ने 8वीं की एक छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी सहायक अध्यापक नरेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।
अभिभावक की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी