फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   police arrested Tadipaar who roaming in district border even after district Badar In Mainpuri

Mainpuri: जिला बदर के बाद भी जिले की सीमा में घूम रहा तड़ीपार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 26 Oct 2023 03:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Oct 2023 03:59 PM IST
सार

मैनपुरी में जिला बदर के बाद भी जिले की सीमा में घूम रहे तड़ीपार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसे अदालत में  पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
police arrested Tadipaar who roaming in district border even after district Badar In Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने तड़ीपार को गिरफ्तार किया है। सजा के बाद भी यह जनपद की सीमा में घूम रहा था। आपराधिक क्रियाकलाप के तहत डीएम ने उसे छह माह के लिए जिला बदर किया है। आदेश की अवहेलना के मामले में मामला दर्ज किया गया है। इसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मामला घिरोर थाना क्षेत्र के कासगंज गांव का है। गांव निवासी मिजाजीलाल के खिलाफ पुलिस गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है। आपराधिक क्रिया कलाप के चलते डीएम के आदेश के बाद उसे छह माह के लिए तड़ीपार की सजा सुनाई गई थी। उसे चेतावनी दी गई थी कि इस छह माह के दौरान वह जनपद की सीमा में नजर नहीं आना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि मिजाजी लाल अपने गांव में ही देखा गया है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम गांव के लिए रवाना हो गई। गांव से करीब 500 मीटर दूर मोड़ पर मिजाजी लाल पुलिस को मिल गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पति और सास-ससुर समझते हैं नौकरानी, थाने पहुंची बहू ने सुनाया दुखड़ा; कहानी सुन पुलिस भी चकराई

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी तलाशी ली तो कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। थाने ले जाने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए जिला बदर को पुलिस ने चालान कर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed