फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   police arrested crook carrying reward of twenty five thousand During encounter in Mainpuri

Mainpuri: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गोली लगने से घायल, गिरफ्तार, तेल लदे ट्रक लूट में चल रहा था फरार

Sun, 02 Apr 2023 06:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 06:10 PM IST
सार

मैनपुरी में वाहन जांच के दौरान पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामिया शातिर बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसका साथी फरार हो गया।

विज्ञापन
police arrested crook carrying reward of twenty five thousand During encounter in Mainpuri
अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामिया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। बदमाश ट्रक लूट में फरार चल रहा था। हालांकि इस दौरान उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


मुठभेड़ रविवार की सुबह करहल थाना क्षेत्र के सैफई बाईपास मार्ग पर स्थित किरथुआ खेड़ा गांव के पास हुई। यहां पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी समय एक बिना नंबर की स्कूटी पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने टीम के साथ बदमाशों का पीछा किया। साथ ही अधिकारियों को सूचना दी।  

विज्ञापन

पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

सूचना मिलने पर एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटे की कार्रवाई के बाद एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश श्यामवीर, निवासी नगला देवी का एक शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, स्कूटी बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक लूट की घटना के बाद था फरार

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया श्यामवीर दिसंबर 2022 में करहल क्षेत्र में तेल लदे एक ट्रक लूटकांड में शामिल था। इस घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। इस पर जनपद व गैर जनपद के विभिन्न थानों में करीब 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके भागे हुए साथी की तलाश जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed