{"_id":"670bad5b59e1196f000ee9bc","slug":"police-arrested-accused-brother-and-nephew-in-rakesh-yadav-murder-case-in-mainpuri-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश यादव हत्याकांड: आरोपी भाई और भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमीन विवाद में पीट-पीटकर मार डाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश यादव हत्याकांड: आरोपी भाई और भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमीन विवाद में पीट-पीटकर मार डाला था
Sun, 13 Oct 2024 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:00 PM IST
सार
राकेश यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी भाई और भतीजे को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद में राकेश को पीट-पीटकर मार डाला गया था।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कुछ दिन पहले सगे भाई राकेश यादव की हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए आरोपियों को पुलिस ने चालान करने के बाद जेल भेजा है। इन्होंने करहल थाना क्षेत्र में रानीपुर मोड़ के पास वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ला वृत्यान निवासी राकेश यादव 21 सितंबर को अपने साथी के साथ रानीपुर रोड की ओर जा रहे थे। तभी संपत्ति के विवाद में सगे भाई अरविंद, पवन, ब्रजेश, भतीजे तेजप्रताप, सौरभ निवासी ममसीपुर हाल निवासी घिरोर चौराहा ने उन पर हमला कर दिया था। लाठी डंडा से पीटकर राकेश की हत्या कर दी गई थी। साथी रंजीत पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि रविवार को एक सूचना पर हत्याकांड के आरोपी पवन उर्फ कमलेश और तेज प्रताप को प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने टीम के साथ नगला अलाई पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा, सरिया भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन