{"_id":"660d4133cd8f3fab6009e8a3","slug":"photos-of-girls-were-edited-and-obscene-pictures-made-in-mainpuri-posted-on-social-media-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: युवतियों के फोटो एडिट करके बनाई अश्लील तस्वीर, सोशल मीडिया पर कर दीं पोस्ट; पीड़िता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: युवतियों के फोटो एडिट करके बनाई अश्लील तस्वीर, सोशल मीडिया पर कर दीं पोस्ट; पीड़िता परेशान
Wed, 03 Apr 2024 05:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2024 05:15 PM IST
सार
युवतियों के फोटो एडिट करके अश्लील तस्वीरें बनाईं। आरोपियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इससे पीड़िता परेशान हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए अश्लील फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक मोहल्ला निवासी युवती और उसकी बहन के फोटो को एडिट करके अश्लील बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। अश्लील फोटो वायरल होने के बाद बहनें काफी परेशान हैं। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फर्जी आईडी बनाकर बहनों को बदनाम करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने शिकायत दी। बताया कि उसकी फेसबुक पर आईडी बनी हुई है। जिस पर उसकी बहन के कई फोटो डले हुए थे। किसी व्यक्ति ने प्रिया नाम से एक फेक आईडी बना ली। उसकी आईडी से उसके व बहन के फोटोग्राफ डाउनलोड कर लिए। अब उसके व बहन के फोटो को अश्लील बनाकर फेसबुक आईडी पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
चार फरवरी को जब इस बारे में जानकारी हुई तो वह परेशान हो गई। उसके व बहन के अश्लील फोटो वायरल होने के चलते काफी बदनामी हो रही है। उनकी छवि भी खराब हो रही है। वह व परिजन मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन