फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   peyajal tankiyon ke aasapaas pasaree gandagee

पेयजल टंकियों के आसपास पसरी गंदगी

Sun, 26 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 26 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
peyajal tankiyon ke aasapaas pasaree gandagee
पसरी गंदगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में बनी पेयजल टंकियों के आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं। इसके चलते कभी भी संक्रामक रोग फैल सकते हैं। वहीं पालिका के अधिकारियाें का कहना है कि साल में दो बार टंकियों की सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर में पेयजल व्यवस्था के लिए पानी की टंकियां बनी हैं। इनकी साफ-सफाई के लिए पालिका साल में दो बार पूरी खाली कराकर क्लोरिन से सफाई कराती है। ताकि पानी दूषित न हो सकें और लोगों का पानी के कारण स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव न पड़े। टंकियों की सफाई बारिश से पहले और गर्मी शुरू से पहले कराई जाती है। जून 2016 में पानी की टंकियों की सफाई कराई गई थी। वहीं पानी की तो सफाई करा दी जाती है, लेकिन उसके आसपास गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इससे कभी संक्रामक रोग फैल सकते हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि टंकियों के आसपास सफाई न होने से पानी दूषित होने का डर लगा रहता है। वहीं कई बार नलों में दूषित पानी भी आता है। इससे लोग चिंतित रहते हैं। शहर के मोहल्ला छपट्टी स्थित पानी की टंकी के आसपास कूड़ा कचरा फैला रहता है। इसकी सफाई के कोई इंतजाम नहीं है। वहीं ऐसा ही हाल रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल परिसर, करहल रोड स्थित टंकियों का हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलों में आता है दूषित पानी
मैनपुरी (ब्यूरो)। पालिका भले ही साल में दो बार पेयजल टंकियों की सफाई कराने का दावा करे, लेकिन सच्चाई इससे इतर है। कई बार नलों में दूषित पानी आता है। मोहल्ला छपट्टी निवासी रामकुमार, राहुल राठौर, रूबी खान आदि का कहना है कि आए दिन नलों में दूषित पानी आता है। कभी-कभी तो कीड़े भी आते हैं। इससे लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है।


साल में दो बार पेयजल टंकियों की सफाई कराई जाती है। फिर यदि कुछ क्षेत्रों से दूषित पानी आने की सूचना मिलती है तो दोबारा करा दी जाती है। गर्मी शुरू हो रही हैं इसके चलते शीघ्र ही पेयजल टंकियों की सफाई कराई जाएगी।
-रामपाल यादव, ईओ, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed