फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Petrol and diesel prices rise again, consumption falls

Mainpuri News: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, खपत में आई कमी

Mon, 25 May 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 25 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel prices rise again, consumption falls
फोटो 27 पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाता युवक। संवाद
मैनपुरी। एक माह में पेट्रोल और डीजल के दाम 7 रुपये से ज्यादा तक बढ़ गए हैं। नई दर में पेट्रोल की कीमत 102़ 18 रुपये और डीजल की कीमत 95़ 63 रुपये तक पहुंच गई है। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने माल भाड़ा में बढ़ोतरी की है, वहीं इसका असर अब आम आदमी की जेब पर भी दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल पर महंगाई के कारण इसकी खपत में भी कमी आई है।
विज्ञापन

मई माह में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। इससे जिले में जो पेट्रोल 94़ 95 रुपये था वह अब 7़ 23 रुपये बढ़ने के साथ 102़ 18 रुपये पहुंच गया है। वहीं डीजल पहले 88़ 08 रुपये था जो 7़ 55 रुपये बढ़कर 95़ 63 रुपये हो गया है। तेल के बढ़े दाम से लोगों की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। लोग अनावश्यक वाहन चलाने में कतरा रहे हैं। इसका असर पंपों पर भी दिखने लगा है। उनकी खपत कम हो रही है।
विज्ञापन


कचहरी रोड पर स्थित पंप संचालक घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि तेल के दामों में बढ़ोतरी से रोज की खपत में करीब 20 प्रतिशत तक की कमी आई है। उन्होंने बताया कि आम दिनों में रोज करीब 4000 लीटर के आसपास पेट्रोल और डीजल की खपत होती थी, वहीं अब ये खपत 3000 से 3200 तक रह गई है। हालांकि डिपो से भी कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। जिसमें पंप पर 40 प्रतिशत स्टॉक रहने पर ही नया स्टॉक मिलेगा। अनावश्यक भंडारण से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 प्रतिशत तक बढ़ा माल भाड़ा
ट्रांसपोर्ट कारोबारी अनिल का कहना है कि डीजल के दामों में बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट का माल भाड़ा भी बढ़ गया है। हालांकि इसमें अभी तक सिर्फ 10 प्रतिशत यानि कि करीब 5 से 10 रुपये तक कुंतल पर बढ़े हैं। ट्रांसपोर्ट व्यापारियों का कहना है कि अगर डीजल के दाम इसी तरह से बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में हमें भाड़ा और ज्यादा बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

पहले गैस सिलिंडर की किल्लत से परेशान थे, इसकी कीमत करीब 936 रुपये का है। अब अगर किराना के दाम भी बढ़ते रहे तो घर चलाना मुश्किल होगा। राखी गुप्ता, वंशी गोहरा

सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से खाद्य सामग्री भी महंगी होगी, इससे घर का बजट बिगड़ेगा। दीपिका गुप्ता, कटरा मोहल्ला


पेट्रोल पर लगातार दाम बढ़ने से वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। अब तो काम से जाने से पहले भी सोचना पड़ता है। पेट्रोल 100 रुपये के पार चला गया है। वीरू, मैनपुरी

पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो गए हैं। सिलिंडर भी महंगा है। हर ओर महंगाई की मार है। मजबूरन वाहन छोड़कर पैदल ही चलना पड़ेगा। कल्लू, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed