फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hourly bus service will now be available for Etah via Auncha Marg in Mainpuri

राहत: निजी बसों के मनमाने रवैये से मिलेगी निजात, अब औंछा मार्ग से एटा के लिए हर घंटे चलेगी रोडवेज बस

Sun, 09 Jul 2023 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 04:27 PM IST
सार

मैनपुरी में निजी बसों के मनमाने रवैये से यात्रियों को निजात मिलेगी। अब औंछा मार्ग से एटा के लिए हर घंटे रोडवेज बस मिलेगी। अभी तक इस रास्ते में यात्री निजी बसों के भरोसे ही यात्रा करते थे।  

विज्ञापन
Hourly bus service will now be available for Etah via Auncha Marg in Mainpuri
बस स्टॉप, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में औंछा मार्ग पर एटा के लिए अब हर घंटे बस सेवा उपलब्ध होगी। अभी तक इस मार्ग से एटा जाने के लिए प्राइवेट बसों का ही सहारा रहता था। निजी बस मालिक मनमानी तरीके से बसों का संचालन कराते हैं। किसी भी बस का कोई समय तक तय नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सरकारी बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


मैनपुरी से औंछा होकर एटा जाने वाले मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। इस मार्ग पर दस बसों का संचालन किया जाता है। बसों के आने जाने का कोई सयम तय नहीं होने से लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। अब बसों की समय सारिणी तय हो जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: कैलाश मंदिर पर बनेगा यमुना रिवर फ्रंट, हाईवे पर होगा प्रवेश द्वार और घाट बनेंगे सुंदर

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे पहली बस मैनपुरी से औंछा होकर एटा तक जाएगी। इसके बाद हर घंटे औंछा मार्ग पर एटा तक के लिए बस उपलब्ध रहेगी। बस यूनियन के अध्यक्ष ने हर घंटे मैनपुरी से औंछा होकर एटा तक के लिए बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इससे रोजाना आने जाने वाले यात्रियों की परेशानी काफी दूर हो जाएगी।

इसी रास्ते से छात्र कॉलेज तो बैंक जाते हैं कर्मचारी

मैनपरी के ज्योंती और औंछा में कई इंटर और डिग्री कॉलेजों के साथ ही बैंक शाखाएं भी हैं। औंछा के समीपवर्ती एटा जिले के सकीट कस्बे में भी इंटर और डिग्री कॉलेजों सहित संचालित बैंक शाखाओं में नौकरी करने वाले लोग इन बसों से ही रोजाना आते जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः- झूठी शान के लिए बहन का कत्ल: गांव में किया प्रेम-विवाह, भाई को रास नहीं आया; दी ऐसी मौत कि घरवाले भी कांप गए

बसों की समय सारिणी तय नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब समय सारिणी तय होने से इस मार्ग पर रोजाना ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की परेशानी काफी कम हो जाएगी। -प्रदेश यादव, देवपुरा औंछा

मैनपुरी औंछा मार्ग पर डग्गामार वाहनों के नहीं चलने से प्रइवेट बसों का ही सहारा है। बसों के संचालन का समय तय नहीं होने से परेशानी होती थी। हर घंटे बस संचालन होने से समस्या दूर हो जाएगी। -प्रदीप यादव बंटी, औंछा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed