{"_id":"670116cbcdadac6b0f094005","slug":"patient-died-during-treatment-at-district-hospital-in-mainpuri-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया मरीज, कुछ ही घंटों में तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया मरीज, कुछ ही घंटों में तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 05 Oct 2024 04:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:08 PM IST
सार
मैनपुरी में एंबुलेंस चालक ने एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसने कुछ ही घंटों में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में एक एंबुलेंस आकर रुकी और गंभीर हालत में एक शख्स को भर्ती कराया। इसके बाद चालक एंबुलेंस लेकर चला गया। कुछ देर बाद मरीज ने दम तोड़ दिया। मीमो भेज कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मोर्चरी पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र से शुक्रवार की देर रात एक एंबुलेंस एक करीब 50 वर्षीय शख्स को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। एंबुलेंस से लाए गए मरीज को भर्ती कराने के बाद चालक बिना कोई जानकारी दिए वहां से चला गया। कुछ देर उपचार के बाद शख्स ने दम तोड़ दिया। नाम पता आदि न होने के चलते स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने शव को परिसर स्थित मोर्चरी में शव को रखवाया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को मीमो भेज कर जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चरी जाकर पहचान को लेकर प्रयास किए। शव के फोटो, कपडे़ आदि के जरिए पहचान को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन