{"_id":"58e136124f1c1b4c3e5b43d5","slug":"paanch-sthaanon-par-lagee-aag-laakhon-ka-saamaan-jala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच स्थानों पर लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच स्थानों पर लगी आग, लाखों का सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बरनाहल, कुरावली और दन्नाहार क्षेत्र के ग्रामों में पांच स्थानों पर लगी आग में लाखों का सामान और नकदी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आंकलन की रिपोर्ट भेजी है।
थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव गड़िया गणेशपुर निवासी रामपाल के घर के बाहर छप्पर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पड़ोसी भूरे सिंह व देवी सिंह के घर को भी चपेट में ले लिया। तीन घरों में लगी आग से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों व परिवारीजनों ने आग पर पानी डालकर बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग में घरों में रखा अनाज, कीमती वस्त्र नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरबा में रविवार दोपहर अशोक कुमार के घर में आग लग गई। आग में घर में रखा खाद्यान्न कीमती कपडे़, चारपाई, बिस्तर हजारों की नकदी जलकर राख हो गई। गांव पहुंची दमकल ने आग पर काबू किया। शनिवार देर रात थाना कुरावली क्षेत्र के गांव रीछपुरा स्थित बाग में रखे कूप में आग लग गई। गांव निवासी राजबहादुर और रामस्वरूप के बाग में रखे भूसे के कूप और बटिहा में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि वहां रखे आलू के दो सौ पैकेट जलकर राख हो गए। रात करीब एक बजे लगी आग की जानकारी होने के बाद ग्रामीण खेतों में पहुंच गए। आग को पानी व मिट्टी डालकर बुझाया मगर तब तक कूप जलकर राख हो चुका था। उक्त घटनाओं के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव पहुंचकर पीड़ितों से जानकारी ली। क्षति आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार को भेजी है।