{"_id":"7a4ba0abad9177ff76eaa016dc363252","slug":"open-box-of-votes-made-the-village-government-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला वोटों का पिटारा, बनी गांव की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुला वोटों का पिटारा, बनी गांव की सरकार
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नौ ब्लाक में प्रधानी के चुनाव की मतगणना रविवार को हुई। सुबह से मतगणना कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। रुक-रुक कर मतगणना केंद्रों पर हंगामा भी होता रहा। हालांकि कहीं भी अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हुई। देर शाम तक जागीर ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों का परिणाम आ चुका था। वहीं अधिकांश ब्लाक में आधे से ज्यादा ग्राम पंचायतों का परिणाम घोषित हो चुका था। देर रात शेष रही ग्राम पंचायतों के प्रत्याशी और समर्थक मतगणना केंद्रों पर जमे हुए थे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को जिले के सभी नौ ब्लाकों में सुबह से मतगणना शुरू हुई। हालांकि कहीं भी मतगणना का कार्य निर्धारित समय सात बजे से शुरू नहीं हो सका। कहीं आधा घंटा तो कहीं इससे भी अधिक समय के बाद मतगणना आरंभ हुई। इस दौरान केंद्रों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थक बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। दोपहर में भोगांव में मतगणना केंद्र नेशनल डिग्री कालेज के बाहर लोगों ने हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस को वहां हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इससे एक व्यक्ति के सिर में चोट आई। लगभग सभी मतदान केंद्रों पर समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। कई ग्राम सभाओं में कम अंतर से हारजीत होने पर रिकाउंटिंग कराई गई। हालांकि कहीं भी परिणाम में कोई अंतर नहीं आया। सबसे अधिक तनाव बरनाहल मतगणना केंद्र पर दिखा। यहां शाम को सरिता यादव के हारने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौके पर एकत्रित हो गए। सरिता यादव के रिकाउंटिंग की मांग पर अड़े रहने के बाद खबर लिखे जाने तक अधिकारियों ने पुुन: मतगणना शुरू करा दी थी। वहीं सरिता देवी और सुशीला के समर्थक मतगणना केंद्र के बार जमे हुए थे।
दो बार रुकी मतगणना
भोगांव। नेशनल डिग्री कालेज में मतगणना की प्रक्रिया दो बार बाधित हुई। यहां पर प्रत्याशियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद सुबह नौ बजे और शाम पांच बजे मतगणना रोकनी पड़ी। अधिकारियों के समझाने के बाद दोनों ही बार लगभग एक घंटे बाद मतगणना आरंभ हो सकी।
विज्ञापन
ड्यूटी को लेकर भिड़े मतगणना कर्मी
भोगांव। देर रात ड्यूटी को लेकर मतगणना कर्मी भिड़ गए। इसको लेकर काफी समय तक मतगणना बाधित रही। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई।