फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   One died while sixteen passengers were injured when sleeper bus overturned in Mainpuri

Mainpuri: एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ हाईवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, एक की मौत; 16 यात्री घायल

Wed, 08 Nov 2023 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Nov 2023 08:01 PM IST
सार

मैनपुरी में यात्रियों से भरी स्लीपर बस एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ हाईवे से नीचे गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 16 यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन
One died while sixteen passengers were injured when sleeper bus overturned in Mainpuri
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। वहीं 16 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज, सैफई में भर्ती कराया।

विज्ञापन


हादसा करहल थाना क्षेत्र में हुआ। मंगलवार को एक स्लीपर बस सवारियां लेकर गोंडा से दिल्ली की ओर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रही थी। देर रात करीब 1:30 बजे बस जब थाना करहल क्षेत्र में माइल स्टोन 87किमी पर पहुंची, तभी अचानक बस का टायर फट गया। टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मथुरा में स्कूल टीचर निकला पापी: छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत, देखकर सभी हो गए शर्मसार; करतूत सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और बस रेलिंग को तोड़ते हुए हाइवे के नीचे खड्ढ में गिर कर पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहां यात्री संजय श्रीवास्तव (48) निवासी गांव बनवा थाना परसपुर गोंडा की मौत हो गई। छह गंभीर घायलों सहित 16 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा है। संजय का शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा भिजवाया गया।

यह लोग हुए घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की देर रात हुए सड्क हादसे में 16 यात्री घायल हुए। घायल होने वाली श्रीमती पत्नी सुभाष निवासी लखेड़ी महापुर गोंडा, लवकुश पुत्र राम नारायण निवासी अमदेही गोंडा, मदन मोहन पुत्र गिरधारी निवासी बनवा, शीतल पुत्री रामचरण निवासी रामवक्ष नवेरी जनपद बस्ती, गोभी पुत्र पोदन निवासी नरसदा गोंडा, विपुल पुत्र सीताराम निवासी बखरीया गोंडा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

वहीं सदेल कुमार, कमलेश निवासी पचवा थाना कोतवाली गोंडा, विनय निवासी आमदेही बेगमगंज, राजेश निवासी पचवा, आकांक्षा और ननके निवासी दोरोनी गोंडा, रिंकी, सुभाष, सुंदरी देवी, सुरेश निवासी लखखेडी थाना परसपुर गोंडा को भी चोटें लगीं। सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed