{"_id":"6543a46a9cb8e53ffb0c4bb5","slug":"old-man-died-after-being-buried-under-debris-due-to-collapse-of-kutcha-wall-in-mainpuri-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत, घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत, घर में मची चीख पुकार
Thu, 02 Nov 2023 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 Nov 2023 07:00 PM IST
सार
मैनपुरी में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। हादसे के समय वह सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन
Mainpuri News: प्रभुदयाल की फाइल फोटो, एवं पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की सुबह कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुका थी। हादसे के समय वह सफाई कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना बेवर थाना क्षेत्र के मानपुर हरी गांव की है। गांव निवासी प्रभुदयाल (55) बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे घर में साफ सफाई कर रहे थे। वह सफाई करते हुए कच्ची दीवार के पास पहुंच गए। तभी अचानक कच्ची दीवार भर भराकर वृद्ध के ऊपर ढह गई। प्रभुदयाल मलबा के नीचे दब गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब कासगंज से सीधा काठगोदाम का सफर हुआ आसान, मिलेगी डायरेक्ट ट्रेन
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण आ गए। मलबा को हटाने के बाद वृद्ध को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन चिकित्सक के पास भी ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।
यह भी पढ़ेंः- UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास
हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद मृतक के दामाद बलवीर सिंह ने थाने में फौती दर्ज कराई। पोस्टमॉर्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।