फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Notbandi electricity department recovered 17 million

नोटबंदी में बिजली विभाग ने वसूला 17 करोड़

Mon, 02 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 02 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Notbandi electricity department recovered 17 million
Mentally disturbed young man climb on electricity pole
नोटबंदी के बाद बिजली विभाग ने जिले में 17 करोड़ रुपया वसूला है। बावजूद इसके जिले में विभाग का 180 करोड़ रुपया अभी उपभोक्ताओं पर बकाया है। विद्युत विभाग बकाया बिल की वसूली अभियान चलाकर करेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री द्वारा आठ नवंबर को की गई नोटबंदी के बाद चलन से बंद किए गए 500 और 1000 के नोट बिजली बिल में जमा करने की छूट दी गई थी। छूट के चलते बिजली उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा करने में अच्छी रुचि दिखाई। शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं ने नोटबंदी के दौरान 10.50 करोड़ रुपये जमा किए। जबकि देहात क्षेत्र में उपभोक्ताओं ने 6.50 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। बिजली उपभोक्ताओं पर अभी भी विभाग का 180 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि बिजली विभाग अब शीघ्र ही बकाया बिल वसूल करने के लिए अभियान चलाएगा। बिल वसूली के लिए एसडीओ तथा जेई के नेतृत्व मेें टीमें बनाकर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कनेक्शन काटने के साथ ही चोरी पाए जाने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। बिल वसूली करने के लिए टीमों का लक्ष्य भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed